धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
गणपति पूजन के माध्यम से बच्चों को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ने का संदेश
बच्चों ने गणेश श्लोक, आरती एवं छप्पन भोग अर्पण कर लिया भारतीय संस्कृति का संकल्प

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। हरी प्यारी सेवा समिति द्वारा आरएलजी संस्थान के बच्चों के साथ गणपति पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ना रहा। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान गणेश के श्लोकों का सामूहिक उच्चारण किया तथा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणेश जी की आरती की। भगवान गणेश को छप्पन भोग अर्पित कर सभी ने सुख-समृद्धि एवं सद्बुद्धि की कामना की।
हरी प्यारी सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश कपूर ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार केवल पुस्तकीय शिक्षा से नहीं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर विकसित किए जा सकते हैं। शारदा कपूर ने कहा ऐसे आयोजन बच्चों में श्रद्धा, अनुशासन, सहयोग, सेवा और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर आरएलजी संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने हरी प्यारी सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के बदलते समय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की शिक्षा देना भी अत्यंत आवश्यक है। अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा बच्चा अपनी जड़ों को समझता है और उनमें परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। गणेश पूजन जैसे आयोजन बच्चों को हमारी समृद्ध संस्कृति से सहज एवं आनंदपूर्ण तरीके से जोड़ने का माध्यम हैं।
डॉ. गुप्ता ने समिति द्वारा बच्चों के लिए किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में कनक, मैत्रिका, ध्रुवी, ध्रुविका, आहना, पर्व, सोनाली, राधिका, मयंक आदि बच्चों को स्टेशनरी किट एवं प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन ने बच्चों में श्रद्धा, संस्कार, अनुशासन, सेवा भावना, आपसी सहयोग तथा अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा कपूर,
अनीता, अंचल, गोरी,अमायरा, स्नेहा शर्मा, विजय कपूर, तनय गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Subscribe to my channel


