बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विकसित भारत जन सेवा अभियान: जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया शिविरों का निरीक्षण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 20 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के सेवा सेतु अभियान के तहत पंचायत समिति मुख्यालय पर रविवार को भी शिविर आयोजित हुए।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने खाजूवाला और बज्जू में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर से संबंधित सभी 22 विभागों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और सभी विभागों के अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देश और मंशा के अनुसार पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित अधिक से अधिक स्वीकृतियां जारी की जाएं तथा विभिन्न योजनाओं के पात्रजनों को लाभ प्रदान किया जाए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन द्वारा शिविरों से संबंधित प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है, अतः इन्हें पूर्ण गंभीरता से लिया जाए तथा अंतिम प्रकरण के निस्तारण तक अधिकारी शिविर में बने रहें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस दौरान बज्जू के खेल मैदान में प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए और कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी भी इनका नियमित निरीक्षण करें।

वहीं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती ऋतुराज महला ने पांचू में आयोजित शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी नियमित रूप से शिविरों में आए। यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ हो। उन्होंने कहा कि सभी 22 विभागों के कार्यों का निर्धारण किया गया है। यह सभी कार्य शिविरों के दौरान सुनिश्चित किया जाएं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button