बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पुलिस कार्रवाई व निर्वाचित पार्षदों पर अनुचित दबाव के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निकाय चुनाव के दौरान एवं चुनाव के बाद निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों तथा उनके परिवारजनों पर कथित रूप से पुलिस कार्रवाई और अनुचित दबाव बनाए जाने के विरोध में शुक्रवार को बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारियों ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिवारजनों पर दबाव बनाने, धमकाने तथा पुलिस कार्रवाई के माध्यम से भय का वातावरण उत्पन्न करने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए तथा राजनीतिक दबाव के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने कहा कि जनता के मत से निर्वाचित पार्षदों को किसी भी प्रकार से डराने-धमकाने या दबाव में लेने की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिवारजनों के विरुद्ध अनुचित दबाव की किसी भी कार्रवाई को रोकने की मांग की।
इस अवसर पर जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, जिला महासचिव नरेश जैन, जिला महासचिव सी.आर. गोयल, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, INTUC जिला अध्यक्ष मांगीलाल बोस, गणेश सारण, सद्दाम सूमरो, कन्हैयालाल भाटी, राजू गोल, शांतिलाल सेन, दिनेश बागड़ी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


