बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मेरा वोट, मेरा अधिकार और मेरा कर्तव्य भी है—राष्ट्र सम्मान व निर्माण में योगदान दें: सीए ओम प्रकाश बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। लोकतंत्र में मतदान को नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण कर्तव्य बताते हुए सीए ओम प्रकाश बांठिया ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सीए ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि “मेरा वोट, मेरा अधिकार और मेरा कर्तव्य भी है।” उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी दबाव, प्रलोभन या भेदभाव के अपने विवेक से योग्य एवं जनहित में कार्य करने वाले प्रतिनिधि का चयन करें।

उन्होंने कहा कि मतदान केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश और समाज के भविष्य के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी का माध्यम है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है।

सीए बांठिया ने कहा कि मतदान के माध्यम से हम राष्ट्र के सम्मान, विकास और निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। इसलिए सभी नागरिक अपने अधिकार के साथ अपने कर्तव्य को भी समझें और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button