बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल नगर पालिका के 20 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान, मतदाता मतदान केंद्र और बूथ स्थल जरूर करें कन्फर्म

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 7 सितंबर 2026। नवगठित नगर पालिका जसोल के 20 वार्डों के लिए मतदान 9 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा। आदर्श आचार संहिता की पालना के साथ होने वाले मतदान को लेकर मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान से पहले अपने वार्ड के मतदान केंद्र एवं बूथ स्थल की जानकारी अवश्य कन्फर्म कर लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

वार्डवार मतदान केंद्र एवं बूथ की जानकारी

वार्ड संख्या 1 एवं 2:

महात्मा गांधी विद्यालय, भील बस्ती, नाकोड़ा रोड, जसोल में मतदान होगा। यहां वार्ड संख्या 1 के बाएं भाग तथा वार्ड संख्या 2 के दाएं भाग के मतदाता मतदान करेंगे।

वार्ड संख्या 3 एवं 4:

राजकीय अमरपुरा विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड संख्या 3 के बाएं भाग तथा वार्ड संख्या 4 के दाएं भाग के मतदाता यहां मतदान करेंगे।

वार्ड संख्या 5 एवं 7:

नवकार विद्या मंदिर में मतदान होगा। वार्ड संख्या 5 के बाएं भाग तथा वार्ड संख्या 7 के दाएं भाग के मतदाता यहां वोट डालेंगे।

वार्ड संख्या 6, 8 एवं 11:

सुआ देवी भंसाली बालिका विद्यालय के पीछे वाले गेट से मतदान केंद्र में प्रवेश होगा। वार्ड संख्या 6 के बाएं भाग, वार्ड संख्या 8 के दाएं भाग तथा वार्ड संख्या 11 के मध्य भाग के मतदाता यहां मतदान करेंगे।

वार्ड संख्या 9 एवं 10:

सुआ देवी भंसाली बालिका विद्यालय के अगले गेट पर मतदान केंद्र रहेगा। वार्ड संख्या 9 के बाएं भाग तथा वार्ड संख्या 10 के दाएं भाग के मतदाता यहां वोट डालेंगे।

वार्ड संख्या 13:

वार्ड संख्या 13 के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र नगर पालिका भवन में बनाया गया है।

वार्ड संख्या 12 एवं 18:

विश्वकर्मा भवन, तालाब रोड, जसोल में मतदान होगा। वार्ड संख्या 12 के बाएं भाग तथा वार्ड संख्या 18 के दाएं भाग के मतदाता यहां मतदान करेंगे।

वार्ड संख्या 14, 15, 16, 17, 19 एवं 20:

इन वार्डों के लिए मतदान केंद्र एसएन वोहरा विद्यालय में बनाया गया है।

– वार्ड 14 — रूम नंबर 1

– वार्ड 15 — रूम नंबर 2

– वार्ड 16 — रूम नंबर 3

– वार्ड 17 — रूम नंबर 4

– वार्ड 19 — रूम नंबर 5

– वार्ड 20 — रूम नंबर 6

मतदाताओं से मतदान की अपील

मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान के लिए जाते समय अपनी वोटर पर्ची, वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लेकर जाएं। मतदान प्रत्येक मतदाता का मौलिक अधिकार है, इसलिए सभी पात्र मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया गया है।

साथ ही मतदाताओं को फर्जी मतदान से दूर रहने की अपील की गई है, क्योंकि फर्जी मतदान अपराध है। मतदाताओं से यह भी कहा गया है कि वे किसी भी प्रकार के भय, दबाव, लालच, लोभ, नशे या डर के प्रभाव में आकर मतदान न करें तथा अपने विवेक के अनुसार मतदान करें।

जय अणुव्रत। जय अणुव्रत समिति जसोल।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button