उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बजाज पल्सर एन160 एसएस का बस्ती में भव्य शुभारंभ

स्टाइल, तकनीक और पावर का संगम है नई बजाज पल्सर एन160 एसएस ‘गियर नीचे, दुनिया पीछे’ के साथ बाजार में उतरी नई पल्सर एन160 एसएस

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। बजाज ऑटो की लोकप्रिय पल्सर श्रृंखला में नई बजाज पल्सर एन160 एसएस को शामिल किया गया है। प्रकाश ऑटो सेल्स, बस्ती में नई बाइक का भव्य लॉन्च एवं अनावरण कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविन्द्र चौधरी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान नई पल्सर एन160 एसएस के फीचर्स और खूबियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रकाश ऑटो के डीलरशिप ओनर रवि प्रकाश चौधरी, सुजीत चौधरी, आयुष चौधरी एवं कृष्ण चौधरी, बजाज ऑटो लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर प्रतीक रंजन, प्रमोद कुमार सिंह, संदीप श्रीवास्तव, नेटवर्क ओनर्स सहित प्रकाश ऑटो का समस्त स्टाफ तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें बलवंत उपाध्याय, राजू श्रीवास्तव और सुशील त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

युवाओं की पसंद और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई पल्सर एन160 एसएस को स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। बाइक में पूरी तरह डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले, गूगल मैप नेविगेशन, पिछले मॉडल की तुलना में 3.5 पीएस अतिरिक्त शक्ति, डुअल चैनल एबीएस तथा आकर्षक गोल्डन यूएसडी फोर्क जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

लाल एवं काले रंग का शानदार संयोजन, लाल रिम स्ट्रिप्स और स्पोर्टी स्ट्रीटफाइटर लुक बाइक को आकर्षक रोड प्रेजेंस प्रदान करते हैं। लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नई पल्सर एन160 एसएस की खूबियों की सराहना की और इसे स्टाइल, तकनीक तथा परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन बताया।

‘गियर नीचे, दुनिया पीछे’ टैगलाइन के साथ पेश की गई नई पल्सर एन160 एसएस युवाओं और बाइक प्रेमियों को रोमांचक एवं बेहतर राइडिंग अनुभव देने के उद्देश्य से बाजार में उतारी गई है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button