LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण शातिर अभियुक्त चोरी के माल सहित गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

*खीरी पुलिस*

*थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण शातिर अभियुक्त चोरी के माल सहित गिरफ्तार*

*दिनांक: 06 सितम्बर 2026*

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.06.2026 को घटित सिगरेट बैग चोरी की घटना (मु0अ0सं0 0502/2026 धारा 303(2) बीएनएस) का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर अभियुक्त को चिन्हित किया गया तथा आज दिनांक 06.09.2026 को प्रकाश में आए अभियुक्त मुश्ताक उर्फ बबूई को बनवारीपुर रोड स्थित सपना मैरिज लॉन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्ज़े से चोरी किए गए सिगरेट के 106 पैकेट बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*

• मुश्ताक उर्फ बबूई पुत्र भूरे, निवासी रामदास पट्टी, कस्बा व थाना खीरी, जनपद लखीमपुर खीरी।

*बरामदगी:*

• कुल 106 अदद सिगरेट पैकेट (95 पैकेट CAPSTAN Special Filter व 11 पैकेट GUDANG GARAM)।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:*

1. मु0अ0सं0 1181/2011 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना फरधान, खीरी

2. मु0अ0सं0 108/2017 धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली सदर, खीरी

3. मु0अ0सं0 1540/2019 धारा 379/411 भादवि, थाना कोतवाली सदर, खीरी

4. मु0अ0सं0 612/2025 धारा 115(2)/125/351(2)/352 बीएनएस, थाना खीरी

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*

1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह

2. उ0नि0 दिनेश कुमार पाण्डेय

3. हे0का0 सुशील कुमार

4. का0 गौरव पाठक

5. का0 विकास कुमार

6. का0 डेविड कुमार

7. का0 आशीष कुमार

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button