बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च

खड़गे जी के भाषण के बाद शुद्धिकरण के अशोभनीय कृत्य पर मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी के खिलाफ भी जताया आक्रोश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में पैदल विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेसजनों ने प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से मुकदमा दर्ज किए जाने तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद कथित रूप से किए गए शुद्धिकरण जैसे अशोभनीय कृत्य के मामले में मुकदमा दर्ज करने में की जा रही आनाकानी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाकर मुकदमों के जरिए डराने और दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई करना और दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ हुए कथित अशोभनीय कृत्यों पर कार्रवाई से बचना लोकतांत्रिक व्यवस्था में दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन किसी भी परिस्थिति में लोकतांत्रिक अधिकारों और सम्मान के साथ समझौता नहीं करेंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक मदन प्रजापत, जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल, जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओम भाटिया, पूर्व प्रधान रशीदा बानो, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हेमंत भाटिया, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष गिरधारी चौधरी, पूर्व पीसीसी सदस्य रोशन अली छीपा, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह राजपुरोहित, इंटक जिलाध्यक्ष मांगीलाल बोस, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विरोध प्रदर्शन में अयूब खान सरपंच, जितेंद्र सिंह नौसर,युवक कांग्रेस सुरेश माली रुकमा देवी पाटोदी, गणेश सारण, नेमाराम जाखड़, मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, सुगेंद्र बोस, राजू गोल, राजेंद्र प्रजापत, थानाराम बारूपाल, कन्हैयालाल भाटी, शिवराम गोदारा, जोगाराम, मुरली मनोहर मुंगड़ा, राजेंद्र प्रजापत, जोधाराम प्रजापत, मोहम्मद रमजान, मोहम्मद खान, बाबूराम सरपंच, राजू चौधरी, नसीर खारदी, मदन चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार एवं संबंधित प्रशासनिक रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज, विपक्ष की आवाज और संविधान की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button