उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा मामलों का निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 01 सितंबर 2026। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर 2026 को बस्ती जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे अधिक से अधिक मामलों को नियत कर निस्तारित किया जाएगा, जिनका समाधान आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर संभव है।

इन मामलों का होगा निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली से संबंधित मामले तथा मोटर दुर्घटना से संबंधित प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण किया जाएगा।

इसके अलावा श्रम वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वाद, विद्युत एवं जलकर विवाद, चोरी से संबंधित विद्युत विवाद, सर्विस में वेतन से संबंधित विवाद और सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित मामलों को भी लोक अदालत में निस्तारण के लिए लिया जाएगा।

वहीं राजस्व संबंधी वाद तथा अन्य सिविल वाद जैसे किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद और आर्बिट्रेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) सहित ऐसे अन्य मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा, जिनका समाधान सुलह-समझौते के माध्यम से संभव है।

आमजन से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आम जनमानस से अपील की गई है कि वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सुलह-समझौते के माध्यम से अपने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराएं।

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाना है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button