बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अम्बेडकरवादी समाजसेवी फोटाराम मंगल की श्रद्धांजलि सभा में पंचशील पालन व नशामुक्ति का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बाड़मेर, 26 अगस्त। 95 वर्षीय समाजसेवी एवं अम्बेडकरवादी मान्यवर श्री फोटाराम जी मंगल के परिनिर्वाण के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्री फोटाराम मंगल का 16 अगस्त को निधन हुआ था। वे पूर्व बीएसएफ सैनिक होने के साथ-साथ समाजसेवी, अम्बेडकरवादी विचारधारा के समर्थक, पीड़ित मानव की सेवा करने वाले तथा समाज सुधारक के रूप में अपनी पहचान रखते थे।

मंगल परिवार की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रबुद्धजनों एवं समाज के लोगों ने फोटाराम मंगल को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर मान्यवर रईस अहमद जी मालिक (उत्तर प्रदेश), बामसेफ राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराराम जी मेहना, एक्सईएन दीपाराम जी, अर्जुन सिंह जी, आजाद सिंह जी राठौड़, प्रकाश जी प्रोफेसर, एडवोकेट नवलकिशोर जी, रमेश जी शिक्षक, हनुमान जी ग्रामसेवक, अनिल जी, देवाराम जी बौद्ध सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा के दौरान मान्यवर वी.आर. बौद्ध ने पंचशील का वाचन करवाया तथा उपस्थित लोगों को पंचशील के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प दिलाया। साथ ही नशामुक्त जीवन जीने का भी संकल्प लिया गया।

मंगल परिवार की ओर से भोजाराम जी बौद्ध ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिताश्री मान्यवर फोटाराम जी के परिनिर्वाण दिवस को शोक के रूप में नहीं, बल्कि उनके जीवन और सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेने के अवसर के रूप में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर समाजसेवी सफरूखान जसोल ने स्मृति-पत्र का वाचन किया। इसके बाद प्रबुद्धजनों के करकमलों से स्मृति-पत्र मंगल परिवार को भेंट किया गया। श्रद्धांजलि सभा को नशामुक्त रखने और नशामुक्ति का संदेश देने के लिए मंगल परिवार का धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

इससे पूर्व 25 अगस्त की रात कबीरपंथी सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें निर्गुण भजनों का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण में आनंद लिया।

श्रद्धांजलि सभा में गुणेशाराम जी जेसिंधर परिवार, सेजू परिवार जसोल, ननिहाल एवं ससुराल पक्ष के परिजन, जवाई रमेश कुमार जी सेजू जसोल, नरेश कुमार जी मकवाना महाबार सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजजनों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

सभा का संचालन मान्यवर वी.आर. बौद्ध सेलानी, जालोर ने किया। अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत फोटाराम मंगल को श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button