बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

टीपीएफ का 19वा राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

नवीन राष्ट्रीय टीम में सिवांची मालाणी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स को अहम जिम्मेदारी भंसाली जोन उपाध्यक्ष व श्रीश्रीमाल बालोतरा अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) का राष्ट्रीय अधिवेशन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में तेरापंथ की राजधानी लाडनूं में संपन्न हुआ। टी पी एफ की वर्ष 2026-28 की नवगठित राष्ट्रीय टीम में सिवांची मालाणी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं !

     टी पी एफ के सिवांची मालानी अध्यक्ष डॉ रमेश भंसाली ने जानकारी दी कि नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशाल पटवारी को आचार्य महाप्रज्ञ शिक्षा सहयोग योजना का राष्ट्रीय संयोजक, मनोज चौपड़ा(बायतु) को मेधावी एल्युमनी का राष्ट्रीय संयोजक तथा अंशुल छाजेड़ को टीपीएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। साथ डॉ रमेश भंसाली को सेंट्रल जोन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया । क्षेत्र के प्रोफेशनल्स को जिम्मेदारी मिलने पर टीपीएफ सदस्यों एवं समाजजनों नें हर्ष व्यक्त किया ।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों ने इन नियुक्तियों को क्षेत्र के लिए गौरव बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।

 साथ ही कुशल राज श्रीश्रीमाल को टीपीएफ बालोतरा शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, अधिक से अधिक प्रोफेशनल्स को साथ जोड़ने तथा सेवा एवं सामाजिक कार्यों को गति देने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

टीपीएफ के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश भंसाली, हसमुख गोगड़ ने नई नियुक्तियों पर खुशी जताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को साथ लेकर सामूहिक भावना से कार्य करने तथा संगठन के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

नई नियुक्तियों पर टीपीएफ सदस्यों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button