बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी — प्रियंका मेघवाल
सिवाना में नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सिवाना। आज बालोतरा जिले के सिवाना विधानसभा क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत नगर कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री पृथ्वीसिंह रामदेड़िया सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवागंतुक साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी तथा कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि लगातार बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस परिवार से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि आमजन का कांग्रेस की विचारधारा, लोकतंत्र और जनहित की राजनीति में विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सिवाना में स्थापित यह नगर कांग्रेस कार्यालय आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आमजन की समस्याओं को उठाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राकेश चौधरी, पूर्व मंत्री सुनील परिहार, राजस्थान पीसीसी महासचिव ओमाराम मेघवाल, जिला जनरल सेक्रेटरी प्रहलादराम धतरवाल, सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष गोकाराम मेघवाल, सिंधरी ब्लॉक अध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, पूर्व प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, बालोतरा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गरिमा राजपुरोहित, समदड़ी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गुलाबचंद जींगर, रजनीश कुमार दुबे, सिवाना नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन रामनिवास आचार्य, पूर्व डीवाईएसपी भंवरलाल देवासी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह पादरू, पूर्व उपप्रधान मोहनसिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी पंकज प्रताप सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष गिरधारीलाल चौधरी, पूर्व प्रधान देदाराम चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पूनमराम देवड़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंकरसिंह राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष छगनसिंह रावत, मंडल अध्यक्ष भगाराम मेघवाल, मंदिर अध्यक्ष सुरताराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष दौलतराम चौधरी, नगर अध्यक्ष चंदनसिंह राजपुरोहित, नगर अध्यक्ष सुखाराम जीनगर, अध्यक्ष कानाराम चौधरी, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष सिंधरी हरखाराम डूडी राणेरी, भगनाराम माली, कानाराम माली एवं नगर अध्यक्ष फिरोज पठान सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने सभी नवागंतुक साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र, जनहित और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


