खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बच्चों की मैराथन में दिखा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। सिटीलाईट हॉस्पिटल बालोतरा एवं सेंट पॉल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को पूर्व मंत्री एवं पचपदरा के पूर्व विधायक अमराराम चौधरी, बालोतरा CMHO डॉ. उम्मेदाराम चौधरी तथा पूर्व CMHO डॉ. वांकाराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और नियमित व्यायाम भी जरूरी है। बचपन से स्वस्थ आदतें अपनाने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
अस्पताल प्रबंधक केवलराम पटेल ने कहा कि मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग के बीच बच्चों को खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।
कार्यक्रम में बच्चों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। आयोजन में सहयोग करने वाले बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सभी सहयोगियों का आभार जताया गया।
कार्यक्रम में सेंट पॉल स्कूल के प्रिंसिपल श्री विशाल रायमंड, डॉ. एच.आर. आकोदिया, डॉ. नरेन्द्र चौधरी, डॉ. प्रकाश विश्नोई, डॉ. सुनील सिंघल, डॉ वनाराम चौधरी,डॉ. संदीप विश्नोई, डॉ. अशोक विश्नोई, मोहनलाल विश्नोई, हुकमाराम मोंगस एव रतनाराम देवासी सहित समस्त स्कूल व हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel


