बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महिला सशक्तिकरण की दिशा में वी क्लब बालोतरा जसोल की पहल, महिलाओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। वी क्लब बालोतरा जसोल द्वारा महिला सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में जॉइंट सेक्रेटरी उर्मिला जी माहेश्वरी एवं रीजन चेयरपर्सन खुशबू ढेलड़िया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम लीला जी और अनुराधा जी के सानिध्य में किया गया उन्होंने महिलाओं को जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सशक्त महिला, सशक्त परिवार और सशक्त समाज का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरानप्रो रोजेक्ट डायरेक्टर शोभा जी कोठारी एवं कीर्ति जी भाईती जी ने महिलाओं के आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मविश्वास ही महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने निर्णय स्वयं लेने की शक्ति देता है। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों एवं क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में “आओ मिलकर करें संकल्प—नारी सम्मान, नारी सशक्तिकरण, राष्ट्र उत्थान” का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button