बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
जसोल में कांग्रेस की चुनावी बैठक, एकजुट होकर नगरपालिका चुनाव में जीत का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में जसोल नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक कल शाम 4 बजे श्री यादे मंदिर प्रांगण जसोल में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा पार्टी को विजय दिलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रियंका मेघवाल ने कहा कि आगामी नगरपालिका चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जसोल के विकास और भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चुनाव है।
पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि नवगठित नगरपालिका के प्रथम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाकर जसोल में इतिहास रचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि जनता कांग्रेस पर भरोसा जताती है तो कांग्रेस राज्य सरकार की ढाई साल की विफलताओं को पीछे छोड़ते हुए जसोल के विकास के लिए कार्यों की झड़ी लगा देगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को गौभक्त बताने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हजारों बीघा गोचर भूमि यूआईटी के खाते में दर्ज किए जाने के आरोप सामने आए हैं। साथ ही उन्होंने बीफ निर्यात को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए।
विधानसभा प्रभारी इन्द्राराम एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव में व्यक्ति नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह और विचारधारा को देखकर मतदान करवाने के लिए जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वे और जनता की राय के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों पर पूरी निगरानी रखने, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा जिन मतदाताओं के नाम गलत वार्ड में हैं, उन्हें उनके निवास वाले क्षेत्र में स्थानांतरित करवाने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
पूर्व प्रधान भगवत सिंह ने कहा कि जसोल की जमीन और उसके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का चेयरमैन बनता है तो जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है, पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।
पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह जसोल ने अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान समय राजतंत्र का नहीं, बल्कि लोकतंत्र का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विजयी बनाने पर आमजन के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने श्मशान घाट जाने वाले रास्ते में कथित रूप से पैदा किए गए अवरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता की परेशानी का जिम्मेदार चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के दायरे में जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने वर्षों पूर्व बनाए गए महिला शौचालय को तोड़कर किए गए कथित अतिक्रमण का भी मुद्दा उठाया और कहा कि जसोल की सार्वजनिक जमीनों को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है।
बैठक को पूर्व प्रधान ओमाराम भील, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत एवं प्रवीण भंसाली छगन प्रजापत सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और विजयी बनाने का आह्वान किया।बैठक के दौरान अपनी ओजस्वी वाणी में मगसिंह सिंह जी ने संचालन किया
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य चंपालाल प्रजापत,नगर अध्यक्ष हरचन्द सोलंकी, पुखराज गुरिया, हीराराम भील, हुकमाराम माली, मुबारक खान,जगदीश प्रजापत
बाबूलाल जैन, अमृत बुरड़ ओमप्रकाश घांची, भरत घोड़ेला पीराराम प्रजापत, अशोक गहलोत, ललित प्रजापत, ओमप्रकाश निरानिया, भरत गुरिया, रावत लोहार, खेतपाल तीरगर, राजेन्द्र अवस्थी,सुनील खंडेलवाल, अकरम पठान, राजेन्द्र बाघमार, अमृत बुरड़,भरत गुरिया, मांगीलाल तीरगर,मनोहर जोगसन,याकूब खान, मूलाराम सांखला, अनिल सैन, किशोर प्रजापत, गोरख प्रजापत, विनोद शर्मा, मोतीलाल भील,राजू सेजु, पीरू खान, खीमाराम मेघवाल, बिहारीलाल सोनी

Subscribe to my channel


