बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रोटरी क्लब के नौ दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शानदार समापन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

रोटरी क्लब बालोतरा के तत्वावधान में स्थानीय जांगिड़ रोटरी भवन, खेड़ रोड पर विगत 7 अगस्त से चल रहे नौ दिवसीय ‘विशाल आयुर्वेद एक्यूप्रेशर एवं चिकित्सा शिविर’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बिना औषधि के जटिल रोगों के उपचार के इस प्राकृतिक शिविर को शहरवासियों का भारी समर्थन मिला।

रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी सी.ए. ओमप्रकाश बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नौ दिवसीय चिकित्सा शिविर में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीजों ने एक्यूप्रेशर, सुजोक और मर्म चिकित्सा जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ उठाया। शिविर में आए मरीजों ने बिना किसी दवाई के हुए इस असरदार इलाज और इसके त्वरित सकारात्मक परिणामों पर अत्यधिक संतुष्टि व्यक्त की।

शिविर के समापन समारोह के अवसर पर मरीजों को निरंतर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले मुख्य एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट रामकुमार प्रजापत और उनके सहायक पवन कुमार का रोटरी क्लब द्वारा विशेष बहुमान किया गया। क्लब अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़, सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल एवं उपस्थित अन्य रोटरी सदस्यों ने दोनों चिकित्सा विशेषज्ञों को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ और सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल ने कहा कि रोटरी क्लब समाज को स्वस्थ बनाने और आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है और भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

ये सदस्य रहे उपस्थित:

समापन समारोह के दौरान रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़, सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल, उपाध्यक्ष भरत गोलेछा, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, आगामी अध्यक्ष महावीर गोलेछा, मीडिया प्रभारी सी.ए. ओमप्रकाश बांठिया, प्रताप राम गहलोत, कमल सोनी, विनोद प्रजापत, विमल मालवीय, धनराज चोपड़ा, नितिन अग्रवाल, मुकेश बजारी, दीपक सुखनानी, मुकेश ढेलरिया, राजेश श्रीमाली, जितेंद्र माहेश्वरी, पवन माहेश्वरी, कमलेश गोलेछा, मनीष सालेचा, जितेंद्र कावड़, सुरेश सालेचा, प्रदीप पंवार, कनुभाई प्रजापति, सुरेश गुप्ता, मांगीलाल मालू, पुरुषोत्तम मालू और सतीश आजाद उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button