देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, दिव्यांग बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। स्नेह मनोविकास विद्यालय सवेरा बालोतरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित बच्चों एवं अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय एवं बच्चों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
समारोह के दौरान दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
वी क्लब बालोतरा जसोल द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर रीजनल चेयरपर्सन खुशबू ढेलड़िया, अध्यक्ष नीलम ढेलड़िया, जॉइंट सेक्रेटरी उर्मिला जी माहेश्वरी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीतू बालड़, चेयरपर्सन ऋषिका शशिमाल, सदस्य मौस मिश्री वास्तव, कंचन ढेलड़िया, मनीषा गर्ग, सरिता अग्रवाल एवं शोभा कोठारी उपस्थित रहे।
लायंस क्लब बालोतरा द्वारा बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर लायन अनुप शर्मा, अध्यक्ष; लायन वैभव मित्तल, सचिव; लायन सागर भंसाली, कोषाध्यक्ष तथा लायन संतोष मदानी, सदस्य ने बच्चों को संबोधित किया और विद्यालय के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 50 दिव्यांग बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
संस्था सचिव सत्यनारायण ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, वी क्लब बालोतरा जसोल, लायंस क्लब बालोतरा एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

Subscribe to my channel


