बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, नफरत और भेदभाव की मानसिकता के खिलाफ बुलंद की आवाज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा के बाद मंच को धोकर तथा हवन करवाकर कथित रूप से शुद्धिकरण किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद परिसर स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पैदल महात्मा गांधी पार्क तक मार्च कर विरोध जताया और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया इस संकीर्ण एवं भेदभावपूर्ण मानसिकता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति, धर्म या सामाजिक पहचान के आधार पर उसके स्पर्श को अपवित्र मानना संविधान की मूल भावना का अपमान है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के भारत का सपना देखा था, ऐसी घटनाएं उस विचारधारा के बिल्कुल विपरीत हैं।
उन्होंने कहा कि देश को जोड़ने की जरूरत है, समाज को बांटने की नहीं। इस तरह की संकीर्ण सोच समाज में जाति और भेदभाव की दीवारें खड़ी करने का काम करती है। लोकतांत्रिक भारत में किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर अपमानित करना स्वीकार नहीं किया जा सकता।
ये केवल खड़गे जी का नहीं बल्कि पूरे दलित समुदाय और संविधान का अपमान हे और लोकतंत्रिक भावना के खिलाफ हे
जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी नफरत, छुआछूत, जातिगत भेदभाव और सामाजिक विभाजन की मानसिकता के खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष करती रहेगी। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर आवाज बुलंद करते रहेंगे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान
पूर्व विधायक मदन प्रजापत जी राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार जी जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल भरवलाल बेनीवाल हनुमान मेघवाल जिला संगठन सचिव प्रहलाद धतरवाल जिला महासचिव नरेश जैन वगताराम जांगू बांकाराम जांगिड़ सी आर गोयल जिला प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापत जिला सचिव नसीर खा जाकिर हुसैन बेलीम प्रमिला खत्री दर्शना चौधरी सोशल मीडिया प्रभारी ओम भाटिया अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेमंत भाटिया इंटक जिला अध्यक्ष मांगीलाल बोस आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवाराम भील शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहनलाल सरगरा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश पुरोहित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष गिरधारी चौधरी पूर्व सभापति रतन खत्री पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल भगवत सिंह रशीदा बानो मुकनसिंह राजपुरोहित चुनीलाल माछरा पूर्व पार्षद मांगीलाल सांखला नरसिंह प्रजापत ओमाराम राइका नासिर चढ़वा धनराज घांची अमराराम माली भगवानाराम भील लालाराम धारू ठाकराराम जाट पूर्व प्रतिपक्ष नेता मेहबूबखा सिंधी नगर अध्यक्ष श्रवण सुन्देशा ब्लॉक अध्यक्ष विरमसिंह थोब ब्लॉक अध्यक्ष छगन जोगसन रोशन अली छिपा दौलतराम गोदारा ठाकराराम गोदारा हमीरसिंह थोब राजू जानी गोखा राम समदड़ी भंवरलाल सिणधरी सलीम खिलेरी सुरेश माली हनुमान भील राधेश्याम माली मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल राजू गोल शंकरलाल माजीवाड़ा चंपालाल माजीवाड़ा चौथाराम प्रजापत गणेश सारण पारस तीरगार भंवरलाल गर्ग मुरलीमनोहर मुंगड़ा खेतराम राणा महेंद्र प्रजापत राजू जानी सलीम खिलेरी सुरेश माली राजू गोल राजू सोनी हनुमान भील खेताराम राणा छगनलाल प्रजापत जसोल भरत घोड़ेला जसोल जगदीश जाट नासिर चढ़वा ताजाराम भील विक्रमसिंह जसोल प्रकाश धारू हरीश धारू विरमाराम गोदारा भेराराम गोदारा सोहनलाल गोदारा जोगाराम गोदारा वालीमोहमंद सुमरो आरिफ छिपा मोहम्मद रमजान सुगेंद्र बोस दयाराम धारू विनोद खींची डूंगर चौधरी भरत गहलोत राजीव पवार मुकेश परिहार दिन खा सरपंच अयूब खा जतिन पांचाल मीरखा वकील अनूप शर्मा किशन गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया

Subscribe to my channel


