देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान ने किए निःशुल्क तिरंगे झंडे वितरित
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, मार्गदर्शक पारसमल भंडारी, गौतम चौपड़ा के नेतृत्व से निःशुल्क तिरंगे झंडों का वितरण किया गया।
पारस भंडारी ने बताया कि संस्थान द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम नम्बर 10 आवासन मंडल व आदर्श विद्या मंदिर जसोल के विद्यार्थियों एवं आमजन को तिरंगा वितरित कर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली।
धर्मेंद्र दवे ने कहा कि बच्चों में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस अभियान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी, शिक्षक पुरखाराम, राजेंद्र कुमार, नितेश निम्बार्क, मोंटू सुराणा, अशोक गहलोत, इंद्रदास वैष्णव व विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बच्चों ने तिरंगे के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
संस्थान का उद्देश्य ऐसे सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों के माध्यम से नई पीढ़ी में देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

Subscribe to my channel


