बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तेरापंथ युवक परिषद जसोल का शपथ ग्रहण समारोह
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – 12 अगस्त 2026
आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री कुंदनप्रभा जी के सानिध्य मे तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय पुराना ओसवाल भवन,जसोल में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। महिला मंडल द्वारा मंगलचारण से शुभारंभ हुआ।
निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष रिषभ बुरड़ ने नव निर्वाचित तेयुप अध्यक्ष भरत बोकड़िया को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित तेयुप अध्यक्ष भरत बोकड़िया ने अपने नए मंत्री मंडल का गठन कर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। जिसमे उपाध्यक्ष ( प्रथम ) हेमंत श्रीश्रीमाल, ( द्वितिय ) देव बुरड़, मंत्री तरुण भन्साली, सहमंत्री ( प्रथम ) हिमांशु भंसाली, ( द्वितीय ) हर्षित भंसाली , कोषाध्यक्ष मनीष संखलेचा, संगठन मंत्री अभिनदंन सालेचा सहित पदाधिकारी मनोनीत किये गए। साथ ही सभी प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। सभी ने नए अध्यक्ष व पूरी ठीम को बधाई व शुभकामना दी। इससे पूर्व तेयुप युवा साथियों द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथ महासभा आंचलिक प्रभारी गौतमचन्द सालेचा ने किया। तेयुप अध्यक्ष भरत बोकड़िया ने अग्रिम एक साल की कार्ययोजना ( कार्यप्रणाली ) का वर्णन किया। साध्वी श्री कुंदनप्रभा जी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ की युवाओ की अग्रणी संस्था हैं तेरापन्थ युवक परिषद ! पूरे भारत मे करीब 350 से ऊपर शाखाऐ हैं। पूरी तेरापन्थ समाज की युवाओं एक ठीम हैं, मिलजुल कर मुट्ठी की तरह काम करे। साथ ही सभी को मंगलपाठ सुनाया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री तरुण भंसाली ने किया।

Subscribe to my channel


