बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब ने विमलनाथ कॉलोनी में किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा चलाए जा रहे निरंतर वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार को वर्धमान कॉलोनी में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पौधारोपण कार्यक्रम ‘हर्ष सोलर एनर्जी’ के विशेष सौजन्य और प्रायोजन से संपन्न हुआ।
क्लब अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ ने बताया कि समाज को “एक पेड़ – अनेक जिंदगी” का संदेश देने और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से क्लब द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज विमलनाथ कॉलोनी स्थित रोटेरियन पवन सालेचा के निवास के समीप विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधे रोपे गए। उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल और सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
इस पर्यावरण हितैषी प्रकल्प में ‘हर्ष सोलर एनर्जी’ के श्री प्रदीप पंवार ने मुख्य प्रायोजक के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मीडिया प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी ने आमजन से भी अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, प्रकल्प के प्रायोजक एवं हर्ष सोलर एनर्जी के प्रदीप पंवार, रोटेरियन पवन सालेचा, जितेंद्र कव|ड़ और ऋषभ चोपड़ा उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


