बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा का सेवा कार्य: विशाल हड्डी रोग एवं शुगर जांच शिविर में 166 मरीज लाभान्वित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा की ओर से महावीर डागा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से न्यू डागा हॉस्पिटल, इंडस्ट्रियल एरिया में विशाल हड्डी रोग जांच एवं परामर्श शिविर तथा शुगर जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में अहमदाबाद स्थित सरस्वती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार एवं आवश्यक परामर्श दिया।
महावीर इंटरनेशनल की ओर से संरक्षक पारसमल भंडारी एवं अंतरराष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष सीए ओमप्रकाश बांठिया ने स्वागत भाषण में डॉ. विजय बंग की सेवाओं की सराहना की तथा अपना महत्वपूर्ण समय देकर मरीजों को परामर्श प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। खूबचंद महावीरचंद डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी शांतिलाल डागा ने भी डागा हॉस्पिटल के माध्यम से डॉ. बंग द्वारा दी जा रही सेवाओं को अनुकरणीय बताया।
महावीर इंटरनेशनल केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुडिया ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग से संबंधित 65 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। वहीं सचिव अशोक व्यास ने बताया कि शुगर जांच शिविर में 101 मरीजों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ भरत गौड़ द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान महावीर इंटरनेशनल के जॉन चेयरमैन महेंद्र चोपड़ा एवं पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता सहित पूर्व अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा, उपाध्यक्ष गौतम दांती, कोषाध्यक्ष महावीर बोकाडिया, अरुण श्रीवास्तव, चतुर्भुज रंगवाला, मोहनलाल दानी सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
डागा हॉस्पिटल की ओर से ट्रस्टी शांतिलाल डागा, अशोक कुमार डागा, आनंद कुमार, हनुमान डागा एवं गजेंद्र सहित स्टाफ सदस्यों ने भी शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में जिला परिवहन अधिकारी भगवाना राम, नेशनल अवार्डी शिक्षाविद सालगराम परिहार, दत्ताराम खारवाल, रूपचंद माहेश्वरी एवं जॉन सचिव प्रमिला सालेचा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अतिथियों ने महावीर इंटरनेशनल एवं डागा हॉस्पिटल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल की ओर से डॉ. विजय बंग को साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शुगर जांच विशेषज्ञ भरत गौड़ का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. विजय बंग ने जरूरतमंद मरीजों को अहमदाबाद स्थित सरस्वती मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रियायती दरों पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आश्वासन दिया। शिविर के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिलने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Subscribe to my channel


