बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
लाडनूं में अणुव्रत सेवा सारथी योजना के तहत बच्चों को नैतिक शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
लाडनूं, 7 अगस्त 2026। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के आह्वान पर देशभर की अणुव्रत समितियों एवं मंच के सदस्य “अणुव्रत सेवा सारथी योजना” के अंतर्गत लाडनूं स्थित किडज़ोन में तीन-तीन दिन की सेवा देकर बच्चों में नैतिक मूल्यों, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं।
2 अगस्त से 5 अगस्त तक बालोतरा अणुव्रत समिति की ओर से मांगीलाल सिंघवी, अनीता देवी सिंघवी, मोहनलाल बागरेचा एवं संतोष देवी ने सेवा कार्य किया। इसके बाद 5 अगस्त से 8 अगस्त तक जसोल अणुव्रत समिति के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा, मंत्री सफरू खान, निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेछा तथा भिकामचंद छाजेड़ सेवा सारथी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रॉयल किड्स एकेडमी, लाडनूं के 24 विद्यार्थियों ने “खेल-खेल में बढ़े मेल” की भावना के साथ अणुव्रत के सात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त जीवन, नैतिक शिक्षा तथा दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले पांच संकल्पों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के हेडमास्टर अली राजा, शिक्षिका राधिका गेहलोत एवं मोनिका धौलपुरिया भी उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में कनक श्याम विद्यामंदिर, लाडनूं के 20 विद्यार्थियों ने भी किडज़ोन का भ्रमण किया। शिक्षिका पुष्पा जांगिड़ एवं उर्मिला के साथ पहुंचे विद्यार्थियों को बौद्धिक एवं चारित्रिक विकास, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नवीन नाहटा, हनुमान शर्मा, सलोनी बारेसा, राकेश मौर्य और आरती मौर्य सहित अनुविभा के कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। वहीं जिनेन्द्र कोठारी (अणुव्रत लेखक मंच), अनीता कोठारी (पूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब अंकलेश्वर), संजीव गणेश नाइक (पूर्व सांसद, महाराष्ट्र) तथा आरआरएस (कुटुंब) टीम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने किडज़ोन का अवलोकन किया।
आयोजकों ने बताया कि 8 अगस्त से पादरा अणुव्रत समिति की चार महिला अणुव्रत सेवा सारथी किडज़ोन में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। अणुव्रत सेवा सारथी योजना का उद्देश्य बच्चों में नैतिकता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

Subscribe to my channel


