बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारशिक्षा
युवाओं को शिक्षा व व्यापार के साथ संस्कारों से भी जोड़ने का संकल्प: धर्मेंद्र दवे
कृष्णा सेवा संस्थान की समीक्षा बैठक आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का किया बहुमान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान के तत्वावधान में संस्थान कार्यालय पर एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र दवे ने कहा कि आज के समय में युवाओं को शिक्षा और व्यापार के साथ-साथ उच्च संस्कारों व सेवा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। जब युवा सही मार्गदर्शन में खेल, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, तभी एक सशक्त और अनुशासित समाज का निर्माण संभव होगा।
समीक्षा बैठक के दौरान आगामी दिनों में में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग और संस्थान की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभावान युवाओं को ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह प्रदान कर बहुमान किया गया।
सचिव दिलीप अग्रवाल ने जानकारी देकर बताया कि बैठक का आयोजन खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता के नेतृत्व में हुआ जिसमें प्रत्येक माह के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया अप्रेल माह में बेटसमैन विजय त्रिवेदी, दीक्षित त्रिवेदी, बोलर महावीर लूणीया व अवदेश अग्रवाल, मई माह में बेटसमैन महावीर लूणीया व दिनेश प्रजापत, बोलर दिनेश प्रजापत व कुशल ओझा, जून माह में बेटसमैन नितेश निम्बार्क व मुकेश मेहता बोलर दिलीप अग्रवाल व कमलेश कुमार को ट्रॉफी व दुप्पटा पहनाकर सम्मानित किया गया।
धर्मेंद्र दवे ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और जुझारूपन का पाठ भी सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का उपयोग समाज निर्माण और राष्ट्र सेवा के कार्यों में करें।
अध्यक्ष आनंद मेहता ने कहा कि खेल संस्थान द्वारा प्रतिमाह के प्रदर्शन को देखते हुए जूनियर व सीनियर वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है इसके साथ वार्षिक कार्यों में सेवा सम्मान भी दिया जाएगा।
जिस प्रकार आज का युवा मोबाईल के जाल में फसा हुआ है वंही हमारी इस शाखा के युवा खेल के साथ सेवा व राष्ट्र भावना के प्रत्येक आयोजन में उत्साह के साथ भाग ले रहे है।
कार्यक्रम में संस्थान सदस्य मनोज परिहार का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित होने पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक उपाध्यक्ष पवन गहलोत, उपाध्यक्ष नितेश निम्बार्क, सह सचिव ललित गोयल,कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला, सह कोषाध्यक्ष हितेश मुनोत,पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह, विजय त्रिवेदी, अमित दवे, अनुराग अग्रवाल, जगदीश जाखड़, कुशल ओझा,मनीष पालीवाल, मनीष गुप्ता, भरत राजपुरोहित,नवनीत भाटीया, मुकेश मेहता,अरुण बाड़मेचा, अवदेश अग्रवाल, दिनेश प्रजापत, महावीर लूणीया, निखिल जोशी,वैभव जैन, नरेश परिहार सहित सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित जनों ने संस्थान के सेवा कार्यों और युवा सशक्तीकरण अभियानों को गति देने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


