LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बिजुआ में अघोषित बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, बजरंग दल ने पावर हाउस पर सौंपा ज्ञापन, सुधार न होने पर घेराव की चेतावनी

 

रिपोर्ट: वैद्यराज संजय पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। बिजुआ क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और रात के समय घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सोमवार को बिजुआ पावर हाउस पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में बिजली की रोस्टिंग का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। विशेष रूप से रात के समय लंबे समय तक बिजली काटे जाने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि रोस्टिंग का एक निश्चित समय तय किया जाए तथा रात्रि में बिजली कटौती न की जाए।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के साथ-साथ संबंधित अधिकारी भी उपभोक्ताओं की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जूनियर इंजीनियर (जेई) रविशंकर ने अपना फोन बंद कर लिया, जबकि एसडीओ पवन कुमार ने फोन रिसीव नहीं किया।

वहीं, एसी (गोला) ने क्षेत्र में केवल 5 प्रतिशत बिजली बिल जमा होने का हवाला देते हुए बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने का कारण कम बिल भुगतान बताया।

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो संगठन एक बार फिर बिजुआ पावर हाउस का घेराव करेगा और व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस दौरान कमलजीत मंडल (महामंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल बिजुआ), आकाश कनौजिया (ब्लॉक अध्यक्ष), विमल सिंह (समाजसेवी), छोटू भाई (मंडल मंत्री), हैप्पी गुप्ता (मंडल संयुक्त मंत्री), राजा भाई, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, जीतू अवस्थी, पुष्पराज शुक्ला, फुरकान अली, शोभित बाजपेई, शंकर पटेल, पुनीत पटेल, जीवन लाल, हिमांशु गुप्ता, जाहिद अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं बिजली उपभोक्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button