धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गौवंश रक्षा व सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम हेतु रोटरी क्लब बालोतरा के रेडियम बेल्ट अभियान का आगाज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

रात्रि के समय सड़कों पर विचरने वाले बेसहारा गोवंश और वाहन चालकों को जानलेवा दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा शुरू किए गए “गौ माता रक्षार्थ सड़क सुरक्षा हितार्थ रेडियम बेल्ट अभियान” के पोस्टर का विमोचन अतिरिक्त जिला कलक्टर (ADM) श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान द्वारा किया गया। मवेशियों के गले में दूर से चमकने वाले रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधने के इस अत्यंत उपयोगी प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए, एडीएम महोदय ने समाज में जमीनी स्तर पर वास्तविक बदलाव लाने हेतु इसके उचित क्रियान्वयन पर जोर दिया और इस अभियान सहित भविष्य के सभी जनसेवा व कल्याणकारी कार्यों में पूर्ण प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हितेन्द्र छाजेड़, सचिव सी.ए. अभिषेक जिंदल, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, उपाध्यक्ष भरत गोलेछा, आगामी अध्यक्ष महावीर गोलेछा, धर्मेन्द्र दवे, विकास भंसाली, महेंद्र चोपड़ा, मांगीलाल मालू, सौरव व्यास और रामेश्वर जी एवं अन्य रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button