बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

असाड़ा में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

असाड़ा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के आह्वान पर शनिवार को आसाड़ा में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत प्रेरक एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जनजागरण, स्वस्थ जीवनशैली तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आधार अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा जारी अपील रही।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, समाज को नशामुक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक होंगे तो देश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

आसाड़ा में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं प्रभावशाली रहा। उपस्थित सभी लोगों ने ऐसे जनजागरण अभियानों को निरंतर चलाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button