बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

शनिवार की खुशियां छोटे बच्चों के साथ वन्दे भारत पार्क में मनाना एक सार्थक पहल 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

महावीर इंटरनेशन वर्धमान द्वारा शनिवार को श्री वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर बालोतरा के बच्चों के साथ एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने नवकार मंत्र से शुरू की इस पहल की सराहना करते हुए उपाध्यक्ष महावीर भंडारी ने कहा बच्चों के साथ भ्रमण का कार्यक्रम मनाना अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है।

बच्चों ने गार्डन परिसर मै खेलकूद झूले व विभिन्न् प्रतियोगिता में भाग ले कर हर्ष व उल्लास के साथ भ्रमण किया

  बच्चों ने उत्साहपूर्वक अनेक प्रश्न मैडम से पूछे और हरियाली व पौधों के महत्व को समझा।

इसके पश्चात बच्चों ने परिसर में महावीर इंटरनेशन वर्धमान के सभी पदाधिकारियों के साथ विशेष आनंद और उत्साह से समय बिताया प्रोग्राम को सफल बनाने मै

महावीर इंटरनेशन वर्धमान के संस्थापक पवन नाहटा अध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा उपाध्यक्ष महावीर भंडारी सचिव सुरेश कुमार गोठी उमाशंकर टिबरेवाल इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी पृथ्वीराज जी गोठी वर्धमान स्कूल से प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अनिता अग्रवाल निकिता खुशी प्रेक्षा पूजा भूमि भूमिका साक्षी वर्षिता निकिता त्रिवेदी श्रुति एव अन्य संस्था के सदस्यों ने भाग लिया

विद्यालय ट्रस्टी श्री पृथ्वीराज जी गोठी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button