LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
नीमगांव पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने दुकान से चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, 02 शातिर चोर अवैध शस्त्र व चोरी के माल सहित गिरफ्तार

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
*खीरी पुलिस*
*नीमगांव पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने दुकान से चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, 02 शातिर चोर अवैध शस्त्र व चोरी के माल सहित गिरफ्तार*
*दिनांक: 19.07.2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना नीमगांव पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कस्बा सिकन्द्राबाद में बर्तन की दुकान से हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने *दो शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों* को गिरफ्तार किया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 14.06.2026 को कस्बा सिकन्द्राबाद स्थित एक बर्तन की दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 218/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 19.07.2026 को दौदापुर बिल्लाई रोड से दोनों अभियुक्तों को मय चोरी किए गए बर्तनों, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
*यह उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त विवेक उर्फ विपिन एक बेहद शातिर अपराधी है, जो पूर्व में थाना वजीरगंज (लखनऊ) पुलिस की कस्टडी से न्यायालय पेशी के दौरान फरार हो गया था।*
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:*
1. विपिन मौर्य उर्फ विवेक उर्फ पिन्टू पुत्र संतराम मौर्य निवासी गोरिया थाना पढुआ जनपद लखीमपुर खीरी उम्र: 27 वर्ष।
2. लवकुश पुत्र मिश्रीलाल निवासी जोखीपुरवा थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी उम्र: 45 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण:*
• चोरी गए बर्तन (पीली धातु): 01 अदद बटुका, 01 अदद बेला, 01 अदद लुटिया, 01 अदद कटोरी, 01 अदद चमचा।
• अन्य सामग्री: 01 अदद मिल्टन बोतल।
• परिवहन: घटना में प्रयुक्त 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल (रजि० सं0 UP31CU4317)।
• अवैध शस्त्र: 01 अदद 315 बोर का तमंचा और 01 अदद जिन्दा कारतूस (अभियुक्त लवकुश के कब्जे से बरामद, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत)।
*आपराधिक इतिहास:*
_दोनों अभियुक्तों का एक लम्बा आपराधिक इतिहास है:_
• _*अभियुक्त विपिन मौर्य उर्फ विवेक:*_ इसके विरुद्ध लखीमपुर खीरी, लखनऊ, सीतापुर और अयोध्या जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या का प्रयास (307), धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पुलिस अभिरक्षा से भागने (223/224) और साइबर अपराध सहित कुल 28 अभियोग दर्ज हैं।
• _*अभियुक्त लवकुश:*_ इसके विरुद्ध जनपद लखीमपुर खीरी के विभिन्न थानों में लूट, अपहरण, पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 06 अभियोग दर्ज हैं।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* :
• _थाना नीमगांव टीम:_ थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम, उ0नि0 पटेल सिंह राठी, उ0नि0 संदीप यादव, हैड कां0 निसार अहमद, कां0 सचिन कुमार, कां0 सुग्रीव गंगवार, कां0 भूपेन्द्र कुमार।
• _स्वाट टीम:_ उ0नि0 जयप्रकाश यादव (प्रभारी स्वाट) मय टीम।
• _सर्विलांस सेल:_ स0उ0नि0 शरद शुक्ला, हेड कां० उमेश मिश्रा, कां0 महताब आलम (सर्विलांस सेल खीरी)।


Subscribe to my channel


