बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रिडमलसर फोरलेन पर स्पीड ब्रेकर की मांग तेज, ग्रामीणों ने दुर्घटनाओं पर जताई चिंता 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। रिडमलसर फोरलेन मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से शीघ्र स्पीड ब्रेकर सहित आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि रिडमलसर सिपाहियान चौराहा, मोहम्मद हुसैन पेट्रोल पंप के आगे गांव के फांटे तथा शुभम विहार कॉलोनी के आसपास वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, महिलाएं एवं अन्य राहगीर आवागमन करते हैं, जिससे जनहानि का खतरा लगातार बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की ओर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर एवं अन्य आवश्यक सड़क सुरक्षा व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से स्थापित की जाएं, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रिडमलसर विकास मंच जावेद मांगलिया, जाकिर खान तंवर, सलीम, वार्ड पंच याकूब तंवर, तनवीर तंवर, रमीज, सुबान साहब, वासफ अली, मकसूद, शफीक राजड़, शाहरुख पंवार, आजम मेहनू, जग्गू कल्लर, साहिल मांगलिया, सलीम, बाबूलाल, भंवर, इमरान, श्रवण राम, आबिद भाटी, सूखा राम, लीलाधर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button