अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
टपूकड़ा में नागरिक सम्मेलन एवं धन्यवाद कार्यक्रम संपन्न, हजारों नागरिकों ने किया केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव व तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी का स्वागत व अभिनंदन।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
टपूकड़ा। टपूकड़ा स्थित श्री रघुवीर मार्केट में भाजपा अलवर उत्तर के जिला महामंत्री अनूप यादव के संयोजन में नागरिक सम्मेलन एवं धन्यवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव व तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टपूकड़ा नगर पालिका क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाई टेंशन लाइन की शिफ्टिंग हेतु सांसद निधि से राशि स्वीकृत कराने पर केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करना था। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान की दिशा में हुई पहल को क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक कदम बताया।
अनूप यादव ने कहा कि पिछले लगभग दस वर्षों से क्षेत्रवासी इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। मामला जब केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्काल सांसद निधि से बजट स्वीकृत कर लाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र में महंत बालकनाथ योगी जी के नेतृत्व में अनेक विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं और जनता को उनका लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से टपूकड़ा सहित पूरे तिजारा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिली है। नागरिकों ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका समर्थन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, संगठन प्रभारी अशोक सैनी, सहप्रभारी गौरव यादव, पूर्व विधायक बनवारी लाल, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, जिला महामंत्री रमेश रावत एवं पवन यादव, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन मेघवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


