धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पूज्य संत श्री सरजू दास जी महाराज के जन्मोत्सव पर सैन समाज द्वारा किया गया हार्दिक अभिनंदन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

        आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को वैद नाई मसालची समशूता प्राइवेट ट्रस्ट द्वारा पूज्य संत श्री श्री 1008 राष्ट्रीय संत श्री सरजू दास जी महाराज के जन्मोत्सव पर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सैन समाज के अध्यक्ष विनोद सेन, संरक्षक किशन जी परिहार, मनोज कुमार जी परिहार, शेखर जी राठौड़, मनमोहन सेन,दीपक जी परिहार विश्व हिंदू परिषद के महानगर सत्संग प्रमुख श्री अशोक जी सेन, बजरंग दल के मीडिया प्रभारी श्री धनपत जी मारू उपस्थित रहे , समाज के सभी बंधुओ द्वारा शॉल,दुपट्टे एवं मोमेंटो देकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया । इस अवसर पर महाराज जी द्वारा सैन समाज की उन्नति एवं प्रगति हेतु आशीर्वाद दिया गया, साथ ही युवाओं में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति से समाज को दूर रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने सर्व समाज के युवकों एवं युवतियों से विशेष आग्रह किया ,कि वह हमारी हिंदू संस्कृति, चरित्र पर बल देते हुए, माँ भारती,गौ माता एवं माता-पिता का सम्मान करें ।साथ ही शिक्षा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने बताया की शिक्षा आज की महती आवश्यकता है ,अतः विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ घरों में माता एवं बुजुर्गों द्वारा अपनी संस्कृति की शिक्षा देना अति आवश्यक है। जो की माता अपने पुत्र-पुत्री को घर में ही शिक्षित कर सकती है। साथ ही आज की बढ़ती हुई जिहादी प्रवृत्ति की मानसिकता से लड़ने हेतु समाज में ऐसे संगठन से जुड़ने कीआवश्यकता बताइए जो अपनी संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं, इस अवसर पर उन्होंने गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने पर जोर देते हुए 27 जुलाई को होने वाले विराट सम्मेलन में समाज के प्रत्येक वर्ग को शामिल होने का आह्वान किया तथा 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बीकानेर के नागरिको को राम झरोखा गंगाशहर पर आने हेतु आमंत्रित किया गया ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button