बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खान विभाग की नई शर्तों के विरोध में माइन ऑनर्स एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माईन ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम अधीक्षण खनिज अभियंता नरेश कुमार बैरवा को ज्ञापन सौंपकर खान विभाग द्वारा वाहन चालकों, वाहन मालिकों एवं वे-ब्रिज संचालकों पर नियम विरुद्ध एवं अव्यावहारिक शर्तें थोपे जाने का विरोध जताया।

एसोसिएशन के सचिव सौरभ चाँदना ने बताया कि बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माईन ऑनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में समस्त वाहन चालक, वाहन मालिक एवं वे-ब्रिज संचालक विभाग द्वारा जबरन लागू किए जा रहे नियमों एवं तकनीकी विफलताओं के विरोध में एकजुट होकर ज्ञापन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि विभाग के पूर्व आदेशानुसार सभी वे-ब्रिज संचालकों ने लाखों रुपये खर्च कर स्वचालन प्रणाली (ऑटोमेशन सिस्टम) स्थापित की थी, लेकिन अब बिना किसी ठोस आधार के विभाग द्वारा उसका वर्जन बदलने तथा वे-ब्रिज के प्रवेश द्वार पर लगे रडार सिस्टम को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का दबाव बनाया जा रहा है विभाग द्वारा 26 फीट ऊंचे पोल पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं हैं। इससे पोल गिरने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही विभाग ने तकनीकी खामियों से युक्त सॉफ्टवेयर को बिना पर्याप्त तैयारी के वाहनों पर अनिवार्य कर दिया है, जिसके कारण ई-रवन्ना (e-Rawanna) बनना प्रभावित हो गया है।

सौरभ चाँदना ने कहा कि विभाग की तकनीकी खामियों के चलते पिछले कुछ दिनों में रॉयल्टी संग्रह में गिरावट आई है तथा अवैध खनन को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक एसोसिएशन की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इससे होने वाले राजस्व नुकसान की सम्पूर्ण जिम्मेदारी खान विभाग की होगी।

इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा, सचिव सौरभ चाँदना, सह सचिव नीलकमल पांडेय, विकास गर्ग, संदीप चाँदना, विनय डागा, रोहित डागा, दिनेश काकड़ा सहित धर्मकांटा संचालक देवेंद्र सिंह शेखावत, वासुदेव सांखी, रेवंतमल सांखी, ऋषि पुरोहित, वेद प्रकाश जाजड़ा, शिव प्रकाश कच्छावा, मनीष शर्मा, ओम सिंह एवं सागरमल सांखी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button