उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 27 जून 2026।

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयुक्त सभागार में मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, पर्यटन विकास, माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत प्रोजेक्ट अलंकार, सेतु निर्माण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं तथा सिंचाई विभाग की योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक परियोजना की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें। निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने धीमी गति से चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों से नियमित स्थलीय निरीक्षण करने, कार्यों का मौके पर सत्यापन सुनिश्चित करने तथा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर मंडलायुक्त ने आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा। लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उनकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया, जबकि आईजीआरएस की समीक्षा का संचालन अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी ने किया। बैठक में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button