खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर की प्रेस वार्ता

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा द्वारा जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई ने भी पत्रकारों को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि देश इस समय शिक्षा और रोजगार के गंभीर संकट से गुजर रहा है। भ्रष्टाचार और अक्षमता ने शिक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर जकड़ रखा है। चाहे बुनियादी शिक्षा हो, उच्च शिक्षा हो या व्यावसायिक प्रशिक्षण, हर क्षेत्र में अव्यवस्था का खामियाजा देश के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना तथा छात्रों को बार-बार परीक्षा देने के लिए मजबूर किया जाना सरकार की विफलता का प्रमाण है। इन घटनाओं के कारण छात्रों में निराशा, मानसिक तनाव और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। कई छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसी दुखद घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं।

बलराम यादव ने कहा कि इन गंभीर मुद्दों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 17 जून 2026 को कोटा से देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की थी। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी पूरे देश के प्रत्येक जिले में यह अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और सरकार की व्यवस्थागत विफलताओं को जनता के सामने उजागर करना है।

जिला सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई ने कहा कि शिक्षा और रोजगार देश के युवाओं का सबसे बड़ा अधिकार है, लेकिन केंद्र सरकार इन दोनों मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी तथा उनके अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जय हेडाऊ व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भरत चौधरी यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत जिला सचिव फतेह मोहम्मद संदीप अग्रवाल सेवादल अध्यक्ष प्रभू दयाल पार्षद नारायण छंगाणी पार्षद अर्जुन ठाकुर मेहरदीन खान ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विक्रम यादव दौलत नगर हेतराम सरपंच सद्दाम खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button