धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वैवाहिक वर्षगांठ पर वैदिक रीति से हुआ यज्ञ, आर्ष साहित्य का किया गया वितरण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। आदरणीय श्री गोवर्धनसिंह जी चौधरी की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को बीकानेर शहर के म्यूजियम चौराहे के समीप स्थित वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आचार्य श्री शिवकुमार जी के सानिध्य में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आर्य समाज छानी बड़ी, जिला हनुमानगढ़ से पहुंचे जिला अध्यक्ष श्री राजपाल जी आर्य एवं आर्य वीर दल हनुमानगढ़ के जिला संचालक श्री मानसिंह आर्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आर्ष साहित्य वितरित कर वैदिक संस्कृति और समाज सुधार के संदेश से अवगत कराया।

कार्यक्रम में नहर कॉलोनी आर्य समाज से आए श्री रामगोपाल जी ने यज्ञ महिमा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक सुना। यज्ञ के समापन के बाद शिष्टमंडल ने बीकानेर शहर की विभिन्न आर्य समाज संस्थाओं का भी भ्रमण किया।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में श्री केशरमल जी, श्री सागरमल जी, श्रीमती आशा जी पाठक, श्री बजरंग जी सहित बीकानेर शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के वैदिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button