उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर सख्त हुए सीडीओ, नोडल अधिकारियों को दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 27 जून 2026।

जनपद में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं गौ आश्रय स्थलों के प्रभावी संचालन को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौ संरक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी नामित नोडल अधिकारियों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित गौ आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण करें तथा वहां चारा, स्वच्छ पेयजल, पशुओं के उपचार, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए तथा प्रत्येक निरीक्षण की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में समय से प्रस्तुत की जाए।

सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि गौ संरक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गौ आश्रय स्थलों की क्षमता, गोवंश की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए आश्रय स्थलों में जलभराव रोकने, पर्याप्त छाया और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, एसडीएम राजेश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीएसओ विमल शुक्ला, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, बीएसए अनूप तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नामित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button