LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ पुलिस को बड़ी सफलता, चरस और प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 22 जून 2026। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशे के खिलाफ जारी कार्रवाई में जिला पुलिस पुंछ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चरस और प्रतिबंधित फार्मास्युटिकल टैबलेट बरामद की हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना गुरसाई की टीम ने रहमत मोड़ के पास नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 14.17 ग्राम चरस जैसी प्रतिबंधित सामग्री तथा 151 प्रतिबंधित फार्मास्युटिकल टैबलेट बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फजल-उल-हक पुत्र फजल अलाही निवासी गुरसाई, तहसील मेंढर, जिला पुंछ के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना गुरसाई में एफआईआर संख्या 71/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बरामद नशीले पदार्थों के स्रोत एवं नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
जिला पुलिस पुंछ ने दोहराया है कि नशा तस्करी के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

Subscribe to my channel


