देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु कृषि भवन में कार्यशाला आयोजित

प्राकृतिक खेती से स्वस्थ समाज, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार : श्याम पंचारिया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

कृषि भवन, बीकानेर में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में प्राकृतिक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों को रसायनमुक्त एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्राकृतिक कृषि समय की आवश्यकता है। इससे किसानों की उत्पादन लागत कम होगी, भूमि की उर्वरता बढ़ेगी तथा आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल खेती की एक पद्धति नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, मानव स्वास्थ्य और किसानों की आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार है। इसके माध्यम से स्वस्थ समाज, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

कार्यशाला में देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री भंवर जांगिड़, प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह चारण, किसान मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी तथा सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों से प्राकृतिक कृषि को अपनाने एवं इसे जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा कृषि क्षेत्र में नवाचारों पर विचार-विमर्श किया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी दी।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button