उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में विकसित भारत प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 17 जून। भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “विकसित भारत प्रदर्शनी” का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को चित्रों, प्रदर्श सामग्रियों एवं जानकारीपूर्ण पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। विभिन्न विभागों द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से दर्शाया गया है।
आगंतुकों के आकर्षण के लिए प्रदर्शनी स्थल पर एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां लोग विकसित भारत की थीम के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख सल्टौआ दुष्यन्त विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने भी प्रदर्शनी स्थल पहुंचकर विकसित भारत प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों से अवगत कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Subscribe to my channel


