
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – 16 जून 2026
तेरापंथ युवक परिषद जसोल के अध्यक्ष रिषभ बुरड़ की अध्यक्षता में पुराणा ओसवाल भवन, जसोल में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ। नमस्कार महामंत्र के साथ मीटिंग का सुभारम्भ हुआ। तेरापन्थ महिला मंडल द्बारा मंगलाचरण से हुआ। सामूहिक विजय गीत का संगान तेयुप सदस्यों द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन महासभा आंचलिक प्रभारी गौतमचन्द सालेचा द्वारा किया गया। मंत्री जेठमल बुरड़ द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष अमित सुराणा द्वारा वार्षिक आय -व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसे सदन द्वारा ध्वनि मत से प्ररित किया गया।
चुनाव अधिकारी कान्तिलाल ढ़ेलडिया के निर्देशन में चुनाव प्रणाली से सम्पन्न हुए। जिसमे तेयुप जसोल के वर्ष 2026 – 27 के लिए भरत बोकड़िया को चुनाव में जीत की घोषणा की। खूब खूब बधाई के साथ चुनाव अधिकारी ने विधिवत घोषणा की। तेयुप जसोल आपके निर्देशन में उत्तरोत्तर प्रगति करे ये ही मंगलकामना की। नव निर्वाचित अध्यक्ष भरत बोकड़िया ने पूरे सदन से विशेष उमंग के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सभी तेयुप साथियों ने सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का कहा। तेरापन्थ महासभा के आँचलिक प्रभारी गौतमचन्द सालेचा, ज्ञानशाला प्रभारी डूंगरचन्द सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष रिषभ बुरड़, पूर्व तेयुप अध्यक्ष मनीष बोकाड़िया ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने किया।।

Subscribe to my channel


