बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने 52वें स्थापना दिवस पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में महावीर सेवा सदन में संरक्षक वीर पारसमल भंडारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वीर पारसमल भंडारी ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले पखवाड़े के दौरान समाजसेवा एवं जनहित से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम बांठिया ने बताया कि 1 जुलाई को “खुशियों का बाजार” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत जरूरतमंद परिवारों को पुराने वस्त्र एवं बच्चों के खिलौने वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक नए सदस्य बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा पुराने सदस्यों से संपर्क कर उन्हें पुनः सक्रिय करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान चिकित्सा शिविर, सेवा कार्य एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सचिव वीर अशोक व्यास ने बताया कि बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए सदस्यता शुल्क संग्रहण तथा महावीर इंटरनेशनल की गतिविधियों को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

साधारण सभा की बैठक में पूर्व अध्यक्ष वीर जवेरीलाल मेहता, वीर एडवोकेट चंद्रप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष वीर गौतम दांती, कोषाध्यक्ष वीर महावीर बोकाडिया, सह-कोषाध्यक्ष वीर रमेश चोपड़ा मीरा, वीर चतुर्भुज रंगवाला एवं वीर भूपेन्द्र मंडोत सहित अन्य सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए और संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button