बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
विधिक, साइबर एवं शिक्षा जागरूकता शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 16 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) बालोतरा एवं सुमार शाह तकिया विकास संस्थान, तिलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले विधिक, साइबर अपराध एवं बाल शिक्षा जागरूकता शिविर के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बालोतरा परिसर में किया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज बालोतरा के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मोयला ने पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि समाज में कानूनी जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों के आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आमजन से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सुमार शाह तकिया विकास संस्थान, तिलवाड़ा के पेंटर लुकमान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को मौलिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं, साइबर अपराधों से बचाव तथा बाल शिक्षा एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि यह जागरूकता शिविर 21 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दरगाह परिसर, सुमार शाह तकिया विकास संस्थान, तिलवाड़ा में आयोजित होगा।
शिविर के मुख्य अतिथि श्री नुकेश जी मंगोरा (RJS), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बालोतरा, आमीन खां (तहसीलदार, बाड़मेर ग्रामीण) तथा रुस्तम खां (तहसीलदार, पाटोदी) होंगे।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष अनवर खान , उपाध्यक्ष जमालुदीन, कोषाध्यक्ष हुसैन खां, सचिव हनीफ खां, याकूब खां, नसीर खां मुंगड़ा, यूसुफ आजाद, अयूब के. सिलावट, रमजान खां, पेंटर लुकमान खां, एडवोकेट फिरोज खां, एम फारूक सुमरो, कमरूदीन, युनुस खां, अहमद खां, मूसे खां एवं जमाल खां (HM) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में भाग लेकर विधिक अधिकारों, साइबर सुरक्षा और बाल शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “जब जागरूक होगा हर नागरिक, तभी सशक्त होगा समाज और देश।”

Subscribe to my channel


