जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजो के सानिध्य में भारत-भूटान मैत्री मिशन के अंतर्गत 85 सदस्यीय शान्ति दल भूटान रवाना

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर:- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत भूटान मैत्री मिशन के अन्तर्गत भारत की ओर से 85 सदस्यीय उच्च स्तरीय शान्ति दल अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के प्रदेश प्रवक्ता भुसावर निवासी जम्बूदीप पद्मश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पांडेय एडवोकेट के नेतृत्व में भूटान रवाना होगा मंच के संयोजक डाॅ कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट ला फर्म काठमांण्डू नेपाल ने बताया कि यह उच्च स्तरीय सांस्कृतिक दल अंतर्राष्ट्रीय वियना अभिषरण 1947 एवं जिनेवा कन्वेंशन 1949 के अंतर्गत भारत भूटान सांस्कृतिक समन्वय एवं मैत्री का संदेश लेकर भूटान रवाना हो रहा है भूटान पहुंचकर इस शान्ती दल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर भारतीय पुरातन योगविद्या का अभ्यास कर योग का प्रचार-प्रसार किया जावेगा तथा भूटान प्रवास के दौरान होने वाले सांस्कृतिक समन्वय कार्यक्रमों में भाग लेकर भारत भूटान संस्कृति को बढायेगा तथा सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने का प्रयास करेगा मंच के प्रवक्ता जम्बूद्वीप पद्मश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि भूटान जाने वाले उच्च स्तरीय सांस्कृतिक दल का भूटान पहुंचने पर भूटान के पूर्व प्रधान मंत्री श्री जिग्मे वांगचुक दोरजी एवं पूर्व आर्थिक केबीनेट मंत्री श्री लोकनाथ शर्मा एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पारम्परिक रीति-रिवाज से स्वागत किया जावेगा इस अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक समारोह में भारत भूटान सांस्कृतिक समन्वय एवं विचार प्रस्तुतीकरण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा इस कार्यक्रम में समन्वय समिति द्वारा चयनित 51 प्रतिभाओ को भारत-भूटान शान्ति रत्न अवार्ड से अलंकृत कर उनका अभिन्दन किया जावेगा।

Subscribe to my channel


