उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

हैड़ाखान क्षेत्र के तोक ब्युरा में हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक नुक्कड़ जनसभा का किया गया आयोजन

A street corner public meeting was organised under the leadership of Harish Paneru in Tok Byura of Haidakhan area.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

भीमताल…आज हैड़ाखान क्षेत्र के तोक ब्युरा में हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक नुक्कड़ जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में सैकड़ो संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया तथा जमरानी बांध परियोजना से प्रभावित डूब क्षेत्र के परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

ग्रामीणों ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के तहत डूब क्षेत्र में आने वाले परिवारों को सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उनकी भूमि के बदले प्रत्येक परिवार को पुनर्वास हेतु एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उचित पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन आज तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और प्रभावित परिवार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर हरीश पनेरु ने कहा कि डूब क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि एक माह के भीतर प्रत्येक प्रभावित परिवार को पुनर्वास हेतु एक एकड़ भूमि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर प्रभावित परिवारों की मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

हरीश पनेरु ने कहा कि प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आवाज बुलंद की जाती रहेगी।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button