LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.37 ग्राम एमडी सहित एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 16 जून। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत थाना नयाशहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.37 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) बरामद की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी नगर श्री रोहित चौधरी के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर पुलिस निरीक्षक सुश्री कविता पुनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गणेश फील्ड क्षेत्र में एमडी बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी मनु चौधरी पुत्र गोवर्धन चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 35, बाबा रामदेव टेंट हाउस के पीछे, रानी बाजार, बीकानेर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.37 ग्राम एमडी बरामद की गई, जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था तथा इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

– मनु चौधरी पुत्र गोवर्धन चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या 35, बाबा रामदेव टेंट हाउस के पीछे, रानी बाजार, बीकानेर।

कार्रवाई करने वाली टीम

– सुश्री कविता पुनिया, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, नयाशहर

– राकेश गोदारा, उप निरीक्षक

– शेर सिंह, हेड कांस्टेबल

– प्रह्लाद, कांस्टेबल

– रामकिशन, कांस्टेबल

– रवि कुमार, कांस्टेबल

नयाशहर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button