धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, योग गुरु धर्मचंद सोनी होंगे सम्मानित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 15 जून। वंदे मातरम टीम बीकानेर के तत्वावधान में 16 जून, मंगलवार को माँ करणी इंद्र बाईसा मंदिर, चोपड़ा बाड़ी में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 7:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

वंदे मातरम टीम मातृशक्ति अध्यक्ष श्रीमती कामिनी भोजक ने बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की पांचवीं कड़ी के अवसर पर योग गुरु धर्मचंद सोनी का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बीकानेर विभाग के संपर्क प्रमुख आदरणीय उमेश व्यास तथा बीकानेर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करना है। कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम सारस्वत, सहसंयोजक सूरज राजपुरोहित एवं धर्मचंद सोनी ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक पाठ का लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम के प्रचारक एवं प्रवक्ता पुरुषोत्तम सुथार ने बताया कि वंदे मातरम टीम द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे इस धार्मिक आयोजन को समाज के विभिन्न वर्गों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button