उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

विक्रमजोत में 14 अतिकुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 3 बच्चों को एनआरसी किया गया रेफर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 13 जून 2026। बाल विकास परियोजना विक्रमजोत के अंतर्गत सुपोषण मिशन बस्ती अभियान के तहत अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) विक्रमजोत में किया गया। इस दौरान पूर्व में चिन्हित 14 अतिकुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिनमें से 3 बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण देखभाल के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) रेफर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ बलराम सिंह के नेतृत्व में किया गया, जबकि सुपरवाइजर सरिता सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था संभाली। स्वास्थ्य जांच के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह, आरबीएसके टीम के डॉ. अजय कुमार शुक्ला एवं डॉ. अनिल कनौजिया, एएनएम निर्मला देवी, कमला देवी तथा फार्मासिस्ट की टीम मौजूद रही।

जांच के दौरान बच्चों की लंबाई एवं वजन मापने के बाद उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा बच्चों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिनमें मल्टीविटामिन, एल्बेंडाजोल, जिंक और आयरन सिरप शामिल हैं।

सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि सुपोषण मिशन बस्ती अभियान के तहत अतिकुपोषित एवं कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी और स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके और उन्हें समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कृष्णावती सिंह (भदोही), गुड़िया देवी (फूलथी) तथा प्रज्ञावती (शंकरपुर) बच्चों को लेकर सीएचसी विक्रमजोत पहुंचीं और स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। आईसीडीएस विभाग द्वारा लाए जाने वाले सभी बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button