बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डिम्पल खत्री के हत्यारे को फांसी देने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
दिनांक : 10 जून 2026 स्थान : बीकानेर
डिम्पल खत्री के हत्यारे को फांसी देने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जीनगर समाज संस्था, बीकानेर की ओर से मोहाली (पंजाब) में हुई डिम्पल खत्री की निर्मम हत्या के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
संस्था अध्यक्ष छगनलाल पंवार ने बताया कि 4 जून 2026 को मोहाली स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत डिम्पल खत्री की उसके सहकर्मी हरजिन्दर सिंह द्वारा चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे देश के जीनगर समाज को झकझोर कर रख दिया है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाई जाए तथा दोषी हरजिन्दर सिंह को कठोरतम दंड देते हुए फांसी की सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की भी मांग की गई है।
जीनगर समाज संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि डिम्पल खत्री एक मेहनती और होनहार युवती थी, जो अपने परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए कार्य कर रही थी। उसकी नृशंस हत्या समाज और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
संस्था ने केंद्र एवं पंजाब सरकार से मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

Subscribe to my channel


