LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 माह में 4 लाख रुपये के 11 इनामी अपराधी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 11 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी अपराधियों पर कुल लगभग 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस विभाग से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 31 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुरस्कार घोषित और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी विभिन्न संगीन आपराधिक मामलों में वांछित थे और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र, सर्विलांस और लगातार दबिश देकर इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधियों की सूची

अंशुल पुत्र श्रवण शुक्ला – ₹50,000 इनाम

अरुण तिवारी पुत्र शिवशंकर – ₹50,000 इनाम

अच्छन पुत्र लल्लन – ₹50,000 इनाम

योगेश उर्फ नन्हे पुत्र रमेश कुमार – ₹50,000 इनाम

अंकुर पुत्र मदन – ₹50,000 इनाम

मासूम अली पुत्र छोटन्न – ₹25,000 इनाम

अनूप उर्फ माया प्रकाश पुत्र खुशीराम – ₹25,000 इनाम

मोहम्मद अहमद उर्फ सफौव्वा पुत्र अजीज अंसारी – ₹25,000 इनाम

हफीज पुत्र अनवर – ₹25,000 इनाम

सेठ पुत्र बुद्धा – ₹25,000 इनाम

गामा उर्फ सूफियान पुत्र छोटन्ने – ₹25,000 इनाम

एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। खीरी पुलिस भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार कठोर और प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button